महराजगंज क्षेत्र में एक और कोरोना से पीड़ित हुई महिला की मौत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र से कोरोना पीड़ित एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सीएचसी परिसर में 28 और कुबना गांव में 88 लोगों का आरटी पीसीआर के द्वारा सैंपल लिया गया। जिनके नतीजे बाद में आएंगे।

    आपको बता दें कि, कोरोना ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम घेरा मजरे अतरेहटा में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की पत्नी को गुर्दे की बीमारी थी। इलाज कराने के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया था। उन्हें इलाज के लिए पहले लालगंज उसके पश्चात लेवल टू हॉस्पिटल बाराबंकी ले जाकर भर्ती कराया गया था। वहां से जवाब होने पर लखनऊ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि परिजनों का दावा है कि, वह नेगेटिव आ गई थी। लेकिन आज तड़के सुबह 4:00 बजे अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 

    इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि श्री श्रीवास्तव ने बताया कि, आज टीम भेजकर कुबना गांव में 88 लोगों का और सीएचसी में 28 लोगों का टेस्ट कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ