कोतवाल महराजगंज श्रीराम की दबंगई के साथ निष्पक्षता की सभी ने की तारीफ।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: प्रायः देखा जाता है कि, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाहन चेकिंग के आदेश पर थाना स्तरीय पुलिस अधिकारी और कर्मचारी केवल रस्म ही अदा करते हैं। आम वाहन चालकों को चेकिंग के दौरान रोक कर उनके साथ कड़ाई बरती जाती है। लेकिन कोई नामचीन या जानी मानी हस्ती रास्ते से गुजरती है, तो वाहन को रोकने और चेकिंग करने की कौन कहे! पुलिस वालों को सैल्यूट मारते भी देखा गया हैं। जिससे आम जनता में यह चर्चा बनती है कि, पुलिस केवल गरीबों कमजोर वर्ग के लोगों के लिए ही शेर है। बाकी रसूखदार लोगों के सामने नतमस्तक रहती है।


    आपको बता दें कि, इस धारणा से हटकर आज दोपहर 12:00 बजे महराजगंज इन्हौना मार्ग पर औसेरी के पुरवा के पास उस समय देखने को मिली। जब कोतवाल श्रीराम ने खुद वहां चेकिंग लगाई, और आने जाने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की न केवल कागजात की तलाशी ली। बल्कि वाहनों का अंदर तक मुवायना भी करवाया। बाकायदे एक एक वाहन की चेकिंग में 10 मिनट लगे। पुलिस ने रस्मअदायगी न करते हुए, आने जाने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन को बगैर यह देखें कि, वाहन पर कौन बैठा है, निष्पक्षता से अपने काम को अंजाम दिया। उसी दौरान क्षेत्र के जाने-माने बड़े व्यापारी व राजनैतिक नेता भी पुलिस की जद में आए। बगैर किसी रियायत के सभी को चेकिंग करानी पड़ी। इस दौरान मऊ क्षेत्र के रहने वाले एक उद्योग धंधों से जुड़े कारोबारी ने मुस्कुराकर कोतवाल से बगैर चेकिंग जाने की इजाजत मांगी, तो कोतवाल ने मुस्कुराकर ही उनसे गाड़ी तलाशी लेकर जाने को कहा। आखिरकार बेचारे व्यापारी को न केवल वाहन की चेकिंग करानी पड़ी। बल्कि वहां मौजूद लोगों के सामने शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी। क्षेत्र के लोगों में कोतवाल की निष्पक्ष कार्यशैली की सराहना हो रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ