"शहर ख़ुशनुमा" कमल बाजपेयी

 "शहर ख़ुशनुमा"

ढूंढता हूँ जहाँ में शहर ख़ुशनुमा, लोग रहते हों जिसमें अमन की शरण,

दिल खुले हों मुहब्बत का माहौल हो, साफ चेहरे सभी के बिना आवरण ।


कोई भूखा न प्यासा वहाँ पर रहे, कोई शोषित वहाँ पर मिले ना कभी,

प्रेम की बारिशें हो रही हों वहाँ, भाव संतुष्टि धारण किए हों सभी ।


ना कोई जुल्म हो ना तमाशा वहाँ, अर्थ पीछे न भगती मनुजता दिखे,

धर्म धारण करे जो जिसे मानता, कर्म में ही सभी की निहित आस्था ।


हों सुगन्धित हवायें वहाँ डोलती, हर कली मुक्त हो आवरण से सदा,

प्रेम की रागिनी हो वहाँ गूँजती, दिल मिलाने की आती हो सबको अदा ।

Written by ~ कमल बाजपेई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ