शारदा सहायक पोषक नहर 14 नवम्बर तक रहेगी बन्द

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश शारदा सहायक संगठन सिंचाई विभाग लखनऊ के निर्देशानुसार किसानो को सूचित किया जाता है कि, शारदा सहायक पोषक नहर 17-18 अक्टूबर 2020 की मध्य रात्रि से 14 नवम्बर 2020 मध्य रात्रि तक बन्द की जायगी, एवं 15 नवम्बर 2020 को पुनः चलाई जानी है। इस बन्दी के फलस्वरूप उक्त अवधि में पोषक नहर से निकलने वाली नहर प्रणालियों से विभिन्न जनपदों सहित जनपद रायबरेली की शारदा सहायक प्रणाली से सम्बन्धित सिंचाई करने वाली नहरों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ