रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। बुधवार की रात घर में सो रही मां-बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई।
आपको बता दें कि, मृतका मां की उम्र लगभग 50 वर्ष व बेटी की लगभग 14 साल है। वारदात थाना क्षेत्र के हाजीपुर की है। घटना के दौरान घर में पति मौजूद नहीं था। वह किसी रिश्तेदारी गया था। सूचना पाकर घर पहुंचा, तो मां बेटी का एक साथ मर्डर की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय सहित सर्विलांस व स्वाट टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम परीक्षण के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी तक प्रथम दृष्टया में हत्या ही माना जा रहा है। हत्या किसी धारदार हथियार या लोहे की राड एवं सरिया से करना बताया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ