रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार 2 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती महराजगंज तहसील सभागार में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा की मौजूदगी में धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। तहसील प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में विनय कुमार मिश्र ने दोनों महापुरुषों के त्याग व बलिदान का वर्णन करते हुए उपस्थित तहसील के कर्मचारियों को सत्य की राह पर चलने की बात कही। वहीं तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
आपको बता दें कि, तहसील सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के द्वारा भजन रघुपति राघव राजाराम से किया गया। गोष्ठी में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि, आप सभी अपने-अपने पद प्रतिष्ठा का दुरुपयोग कदापि न करें। सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझें। सभी के प्रति सहिष्णु व सरल बने। तहसील में संचालित विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति बताई। वहीं तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने विचार गोष्ठी में लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की तथा गांधी जी एवं शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, श्रीकांत पांडेय राजस्व निरीक्षक, नवागंतुक नायब तहसीलदार मिश्रा, रीडर तहसीलदार अंजनी बाजपेई, रजिस्टार कानूनगो रमेश पटेल, भानु तिवारी, लेखपालगणो गम्भीर सिंह, पूर्व लेखपाल संघ अध्यक्ष जिरेंद्र सिंह, शिव कांत गुप्ता, आद्या, राजेश मौर्य, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ