हाथरस की घटना पर अकेला ने तोड़ी चुप्पी कहा दहल गई इंसानियत।। Raebareli news ।।

जनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के ओसाह गांव स्थित समाजवादी कार्यालय पर हाथरस की दलित बेटी मनीषा बाल्मीकि की निशंक हत्या पर मेरे संवाददाता के द्वारा पूछे गए सवाल पर बछरावां विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि, जिस तरह की घटना हाथरस में मनीषा बेटी के साथ हुई है। उससे पूरी इंसानियत दहल गई है, और उत्तर प्रदेश की पुलिस का नकारा चेहरा जनता के सामने आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि, यही नहीं दिल्ली में बना एम्स अस्पताल उसमें उस बेटी को इलाज करवाने से मना करने पर यह सवाल उठ रहा है कि, एम्स का अस्पताल क्या बड़े-बड़े उद्योगपतियों, धन्ना सेठों तथा कारपोरेट जगत के लिए ही बना है।

    आपको बता दें कि, श्री अकेला ने कहा कि, मनीषा बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, उसके बाद भी अस्पताल के दरवाजे से उसे भगा दिया गया, और सफदरजंग अस्पताल में ले जाकर उसकी हत्या करने का काम किया गया है। हाथरस की बेटी की निर्मम हत्या पर समाजवादी पार्टी सहित प्रदेश की जनता योगी सरकार से पूछ रही है कि, हाथरस की पुलिस, कानून और मनीषा के पार्थिव शरीर को डीजल और पेट्रोल से रातों-रात जला दिया गया। परिजनों को उसका चेहरा तक देखने को नहीं दिया गया, जबकि हिंदू रीति रिवाज में उसके परिजनों को मुखाग्नि देनी चाहिए थी, तथा रात में शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है।

     श्री अकेला ने आगे कहा कि, लखनऊ की दीपा तिवारी, बलरामपुर, फतेहपुर, देवरिया, उन्नाव इन तमाम जगहों पर बेटियों के साथ गैंगरेप किया गया, उन्होंने रायबरेली पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि, लालगंज थाने में दलित युवक को पीट-पीटकर सलाखों के अंदर मार दिया गया। आज उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है, पूरे प्रदेश की जनता कराह रही है, अखिलेश अखिलेश पुकार रही है।

    उन्होंने हाथरस की घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदय से कहा कि, आप भी एक महिला है, और जिस तरह आप के गवर्नर रहते हुए उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेटियों का सड़कों पर चलना दूभर है, पूरा उत्तर प्रदेश जातिवाद की अग्नि में धू-धू कर जल रहा है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल महोदय से कहा कि, अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मानवता और इंसानियत के आधार पर इन सारी घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश की जालिम योगी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ