रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में बीते 12 घंटे पूर्व हुई चोरी के मामले में आखिरकार कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी महराजदीन यादव पुत्र स्वर्गीय विश्राम ने कहा है कि, दिनांक 6/10/2020 को रात में छत से होकर कुछ अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जब उनकी नींद सुबह लगभग 4:00 बजे खुली, तो देखा घर का सामान गायब था, और बक्सा छत पर टूटा हुआ मिला, तथा बक्से में रखी दो जोड़ी सोने के हार, एक सोने का हार 12 ग्राम व 16 ग्राम, 8 पीस सोने के कंगन 25 ग्राम, व 5 सोने की अंगूठी 12 ग्राम तथा तीन सोने की चैन 40 ग्राम, व दो टीका 6 ग्राम, एक वेसर 3 ग्राम, 3 जोड़ी पायल तथा 2 जोड़ी पायजेब 500 ग्राम, व करधनी लगभग 1 किलो ग्राम, 2 जोड़ी हथफूल 250 ग्राम, एक मीना व 90 हजारों रुपए नगद प्रार्थी के व 8 हजार रुपए पुत्र संदीप के तथा एटीएम कार्ड पैन कार्ड सहित आदि सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।
इसकी लिखित शिकायत महराजदीन यादव पुत्र विश्राम ने कोतवाली पुलिस से विगत 6 अक्टूबर को की थी। मामले में कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि, पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ