युवजन सभा जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने जिला कमेटी का किया गठन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: समाजवादी पार्टी कार्यालय स्थित सुपर मार्केट में आज युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने जिला कमेटी की घोषणा की।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव उपस्थित रहे।  

    आपको बता दें कि, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवजन सभा विनोद यादव ने जिला उपाध्यक्ष पद पर मो0 वसीम, गिरजेश द्विवेदी, सुरजीत यादव, कौशलेन्द्र पाण्डेय, जिला महासचिव देवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र चैधरी, मीडिया प्रभारी मो0 जुहैब, जिला सचिव शैलेन्द्र प्रधान, सैय्यद हैदर नक़ी उर्फ शम्स रिजवी, मो0 शाहरूख, प्रदीप निर्मल, रमेश मौर्य, शिवबरन यादव, आलोक यादव, दयाशंकर वर्मा, नीरज यादव, उमेश रावत, राजीव गौतम, राहुल मौर्या, अनुपम शुक्ला, अखिलेश बबलू, आलोक यादव, उदय सिंह एवं सदस्य के रूप में सुभाष सिंह, शैलेन्द्र यादव, अभिमन्यु सिंह, अनुज यादव, सर्वेश सोनकर, मो0 फराज, अटल बाजपेयी, अशोक गौतम, कामता, मनोज फौजी, रानू सिंह,  को मनोनीत किया।  जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी की अनुमति आज जिला कमेटी की घोषणा की जा रही है।  

      श्री यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन-पत्र वितरित करते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे पार्टी की नीतियों-रीतियों एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करेंगे।  मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए उन्हें निर्देशित किया कि आगामी चुनाव निकट हैं, सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर ही दम लेंगे।  कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा टी.पी. यादव ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवजन सभा विनोद यादव द्वारा की गयी।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से अमिताभ पाण्डेय ‘रिंकू’, जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष मो0 जावेद आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ