महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में साडे 3 महीने पहले लड़की के साथ हुए दुराचार के मामले में एफ आई आर दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने घटना के लगभग साढे 3 महीने बाद अपनी पुत्री के साथ गांव के ही दबंग द्वारा बलात्कार किए जाने और जान से मारने की धमकी का मुकदमा आज पंजीकृत कराया है। मामले में दबंग के पिता भाई चाचा को भी अभियुक्त बनाया है।

    आपको बता दें कि, कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में गांव की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि, वह अपने पति के साथ 27 जून 2020 को बाहर लेटी हुई थी। उसकी 17 साल की पुत्री घर में छत के ऊपर अकेली लेटी हुई थी, तभी गांव के रहने वाले जितेंद्र 25 पुत्र कल्लू वहां जीना के रास्ते छत पर चढ़ गया और उसकी पुत्री के मुंह में दुपट्टा बांध कर उसको उठा ले गया, तथा जबरन दुराचार किया।

      भुक्तभोगी लड़की जब उसके चंगुल से छूटी, तो उसने आकर मां को पूरी बात बताई। मां का कहना है कि, उसने मामले की f.i.r. दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर जिला स्तर तक कई चक्कर लगाए। इस दौरान जितेंद्र के पिता कल्लू और उसके चाचा बाबूलाल पुत्र चंद्रपाल तथा भाई नरेंद्र लगातार उसको रिपोर्ट करने की बात पर जान से मारने की धमकी देते रहे ह। कल यहां संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करने आए एसपी श्लोक कुमार के सामने उसने पूरा मामला रखा, तो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आज भुक्तभोगी की मां की तहरीर पर जितेंद्र व उसके पिता कल्लू चाचा बाबूलाल और भाई नरेंद्र के खिलाफ दुराचार करने तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, मामले की विवेचना करके आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ