देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गौकशों को रायबरेली पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक रायबरेली तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी महराजगंज के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत बीती रात बछरावां थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को मुखबिर खास की सूचना पर उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब बछरावां पुलिस ने क्षेत्र में सुनसान जंगल में गोकशी कर रहे गोकशों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

    आपको बता दें कि, बछरावां पुलिस ने तत्काल उमरपुर गांव स्थित जंगल की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी करने के बाद बछरावां पुलिस ने मौके से गोकशी करने वालों में से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम मोहम्मद सिराज पुत्र अब्दुल समद निवासी हुसैनाबाद जिला रायबरेली, रवि पुत्र सुरेश निवासी 686 बूढ़ा कॉलोनी जिला लखनऊ, राहुल पुत्र राम सागर निवासी बोदी खेड़ा थाना शिवगढ़ जिला रायबरेली तथा कलाम पुत्र नूर मोहम्मद अंजुमन टॉकीज बगिया थाना नक्काश जिला रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाकी पांच अभियुक्त मौके से फरार हो गए है, पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि, वह गोकशी करने के बाद मांस की बिक्री करते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर दो देशीकट्टा व पांच जिंदा कारतूस, एक अदद बड़ा चाकू, रस्सी व एक पिकअप तथा एक मोटरसाइकिल टीवीएस मौके से बरामद हुई है।

     महराजगंज क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि, उचित कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, और फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ