भाजपा नेता अतुल सिंह ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार का किया बखान।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा क्षेत्र के ककोरन, कैथन का पुरवा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि, हम सबका प्रयास होना चाहिए कि, ज्यादा से ज्यादा असहाय व गरीबों की मदद की जाए। भाजपा की मोदी सरकार गरीबों, व्यापारियों, महिलाओं, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए लगातार काम कर रही है। मौजूदा सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर ज़रूरतमंद परिवार को मिल रहा है। किसानों को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही हैं।


    आपको बता दें कि, नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अतुल सिंह ने  प्रदेश की योगी सरकार का बखान करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार नारी उत्थान व नारी सम्मान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। नारी की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। कोरोना से लड़ते हुए हम सबको आगे बढ़ना है, और इस देश को आगे बढ़ाना है। 



  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह, कार्यक्रम के आयोजक अनुज अवस्थी, युवा नेता अरुण सिंह, राम्दत्त पान्डेय, दयाराम सरोज, श्याम त्रिपाठी, विपिन सिंह,अरुण कुमार पटेल,राकेश पटेल,शानू,राजाराम यादव, सुरेश लोधी, शत्रोहन लोधी, शिव प्रसादगौतम, रामगुलाम सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ