सभी शिक्षण संस्थाओ का पंजीकरण एवं के0वाई0सी0 का कार्य एक सप्ताह के अन्दर अभीयान चलाकर करे पूर्ण-सुनीता देवी

 

सभी शिक्षण संस्थाओं को एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकरण एवं के0वाई0सी0 कराने हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही करते हुए 100 प्रतिशत पंजीकरण/के0वाई0सी0 का सत्यापन कराये जायेगें

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने पोर्टल पर शिक्षण संस्थाओं के पंजीकरण एवं के0वाई0सी0 में प्रगति लाने हेतु विगत दिन मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग के सभी उच्चाधिकारियों को यह अवगत कराया गया कि, भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना संचालित है। अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी) के छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना हेतु जनपद में कुल शिक्षण संस्थाओं की संख्या 3633 है।   जो भारत सरकार के नेशनल पोर्टल पर अंकित किया जाना है।

     आपको बता दें कि, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा प्राप्त करायी गयी सूची के अनुसार जनपद में कुल 3633 शिक्षण संस्था, पंजीकृत है। जिसमे से 211 शिक्षण संस्थाओं द्वारा के0वाई0सी0 करायी जा चुकी है। 17 शिक्षण संस्थाओं द्वारा अभी तक के0वाई0सी0 नही करायी गयी है। 3398 शिक्षण संस्थाएं पंजीकरण/के0वाई0सी0 हेतु लम्बित है। जिसे पंजीकरण किया जाना है। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा रोष प्रकट किया गया। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को पंजीकरणध्के0वाई0सी0 सत्यापन सम्बन्धित प्रारूप तथा कैम्प सम्बन्धित पत्रालेख प्राप्त करा दिये गये। जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं का पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है, तथा पंजीकरण/के0वाई0सी0 सत्यापन हेतु विकास खण्डवार कैम्प के आयोजन हेतु कर्मचारी नामित किये गये है। 


    कार्यालय द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र के आधार पर मास्टर डाटा हेतु आवेदन में अंकित नोडल अधिकारी के मोबाईल नं0 पर लागिन आई0डी0 व पासवर्ड जनरेट कर उपलब्ध कराया जायेगा। नोडल अधिकारी अपने मोबाईल नं0 प्राप्त लागिन आई0डी0 एवं पासवर्ड से अपनी संस्था का मास्टर डाटा नेशनल स्कालरशिप पोर्टलीजजचेरूध्धेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पदद्ध पर आनलाईन भरेंगे।

      जनपद में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं को एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकरण एवं के0वाई0सी0 कराने हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही करते हुए 100 प्रतिशत पंजीकरण/के0वाई0सी0 का सत्यापन कराये जायेगें अन्त में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा शिक्षा विभाग से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि अधिक से अधिक शिक्षण संस्थाओं का पंजीकरण एवं के0वाई0सी0 का कार्य एक सप्ताह के अन्दर अभीयान चलाकर कराया जाए, साथ ही यह भी ध्यान दिया जाए कि, गलत शिक्षण संस्थाओं को पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र कदापि अग्रसारित न किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ