राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत जनपद में पंचायत रिसोर्स सेन्टर निर्माण हेतु भूमि प्रस्तावित

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उ0प्र0 शासन के नगर विकास विभाग के शासनादेश के क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी सदर को शासनादेश के आधार पर ग्राम दरीबा, परगना सदर, तहसील सदर, जनपद रायबरेली के ग्राम दरीबा की गाटा संख्या 533 मि0 क्षेत्रफल 0.2500 हे0 बंजर भूमि का मूल्य (पुनग्र्रहीत भूमि क्षेत्रफल का) जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सर्किल रेट 6600/वर्ग मी0 के अनुसार 0.2500 हेक्टर अर्थात् 2500 वर्ग मी0 6600 के आधार पर 1,65,00,000 (एक करोड, पैसठ लाख रूपये मात्र) एवं पुनर्ग्रहीत भूमि का पंजीकृत मूल्य माल गुजारी का 150 गुना 1050.00 (एक हजार, पचास रूपये) रूपये होता है। उक्त प्रस्तावित भूमि पर 03 शीशम, 03 नीम, 01 आम, 01 महुआ, 03 बॉसकोठी, 01 सिरसा, 01 अमलतास, 01 छोहरिया, 02 लसोठा, 02 चिलवल, 03 बबूल व 01 पीपल का पेड आदि स्थित हैं, जिसका अनुमानित मूल्य 90,000.00 (नब्बे हजार रूपये) इस प्रकार पुनर्गहीत की जा रही उक्त भूमि का कुल मूल्य 1,65,00,000$1050$90,000 = 1,65,91,050 (एक करोड, पैसठ लाख, इक्कान्नवे हजार, पचास रूपये) रूपये होता है, जिसे पंचायतीराज विभाग उ0प्र0 के पक्ष में जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजनान्तर्गत जनपद पंचायत रिसोर्स सेन्टर निर्माण हेतु निःशुल्क दिया गया है। इस भूमि का किसी अन्य प्रयोजन हेतु अन्तरण नही होगा, एवं प्रस्तावित प्रयोजन हेतु भूमि का उपयोग न होने पर भूमि पूर्ववत् संबंधित खाते में निहित मानी जायेगी।


   आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये है कि, जनपद रायबरेली के पंचायत रिसोर्स सेन्टर के निर्माण हेतु ग्राम-मोहम्मदपुर कुचरिया परगना व तहसील सदर रायबरेली स्थित बंजर भूमि में गाटा संख्या 347स/2.276 हे0 में से 0.2500 हेक्टर पर उपलब्ध करायी गयी। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सदर रायबरेली द्वारा अवगत कराया गया है कि, उक्त सन्दर्भित भूमि पर ग्रामीणो द्वारा रिसोर्स सेन्टर निर्माण का विरोध करने का कारण दर्शाते हुए पूर्ववत् ग्राम सभा के बंजर खाते में दर्ज किये जाने की संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत की गयी है, तथा इसके स्थान पर ग्राम दरीबा में बंजर भूमि गाटा संख्या 533/0.6700 हे0 में से 0.2500 हे0 को पुनर्ग्रहीत किये जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार पुनर्ग्रहण के अंतर्गत पंचायाती राज विभाग, उ0प्र0 को जनपद रायबरेली में पंचायत रिसोर्स सेन्टर के निर्माण हेतु उपलब्ध करायी गयी भूमि पर उक्त कारण से भूमि पर सेन्टर का निर्माण कार्य नहीं हो सका।    तद्नुसार उक्त भूमि को पंचायतीराज विभाग, उ0प्र0 के पक्ष में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है, एवं गांव सभा के खाते में पूर्ववत् निहित किया जाना युक्ति-युक्त है। अतः उपरिवर्णित तथ्यों के आधार पर एतद्दवारा अपास्त (म्जैप्क्म्) करते हुए ग्राम-मोहम्मदपुर कुचरिया परगना व तहसील सदर-रायबरेली स्थित बंजर भूमि की गाटा संख्या 347स/2.276 हे0 में से 0.2500 हे0 को पूर्ववत् श्रेणी 5-3ड़/कृषि योग्य बंजर भूमि के खाते में निहित की जाती है।

     जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये है कि, उप जिलाधिकारी सदर/तहसीलदार सदर को उक्त आदेश का अमलदरामद राजस्व अभिलेखों में कराकर, इन्तखाब खतौनी की एक प्रति उपलब्ध करायें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ