रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के सारीपुर गांव में बाबा बिहारी दास की कुटी पर ग्रामीणों के सहयोग से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के दृष्टिगत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
आपको बता दें कि, नव दुर्गा पूजा के अवसर पर बाबा बिहारी दास की कुटी प्रांगण में प्रत्येक दिन शाम को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसके मद्देनजर कल दिनांक 26 अक्टूबर को ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाएं पुरुष और बच्चे भी शामिल रहे।
इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, अवधेश अवस्थी, सुमित श्रीवास्तव, सतीश यादव, संतोष मौर्या, गुड्डू मौर्या, कृष्ण कुमार यादव, मैकू मौर्या, गरीबे निर्मल, रवि श्रीवास्तव, गुंजन श्रीवास्तव, शंकर नाई, राम प्रकाश मौर्या, रोहित अवस्थी, सुनील कुमार अवस्थी, बबलू नाई, काशी प्रसाद मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ