रजनीकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: विगत मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी मोन गांव के लोगों के द्वारा बाबा ओरीदास की तपोस्थली में "बाबा ओरीदास रसोई की स्थापना की गई। जिसमें निशुल्क हजारों की संख्या में भक्त और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा के दरबार में दूरदराज से हजारों की तादात में हर मंगलवार को यहां दर्शन करने के लिए दर्शनार्थी आते हैं। जिनके खाने पीने की असुविधा ना हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए हर मंगलवार को बाबा की रसोई सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। यही लोगों की कामना है।
आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर जानकारी प्रेषित करते हुए पंडित शारदा प्रसाद पांडेय ने बताया है कि, यदि समस्त क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद व स्नेह इस तरह प्राप्त होता रहेगा, तो बाबा की कृपा से हर मंगलवार को यहां इसी प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाते रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ