रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: गत दिवस हरदोई चौराहे पर एक दुकान से पेट्रोल का जरी कैन लेकर भागने वाले दोनों पेट्रोल चोर जांच के दौरान शातिर मोटर साइकिल चोर निकले।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार गत दिवस दो मोटरसाइकिल सवार हरदोई चौराहे पर एक दुकान के सामने रखी, पेट्रोल की जरी कैन को लेकर भाग रहे थे, तभी ग्रामीणों द्वारा दौड़ा कर उन्हें पकड़ लिया गया था, और पीटा जाने लगा। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत जो उधर से निकल रहे थे, उन्होंने दोनों को जनता के प्रकोप से बचाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान पहले उन्होंने काफी गुमराह करने का प्रयास किया। परंतु जब पुलिस द्वारा सख्ती की गई, तो उन्होंने अपना वास्तविक नाम दुर्गेश पुत्र दिनेश तथा अजय पुत्र विजय कुमार थाना शिवरतन गंज बताया है।
मोटरसाइकिल के कागजात उनके पास ना मिलने पर जब पुलिस ने पूछताछ किया, तो उन्होंने बताया कि, यह मोटरसाइकिल दौलतपुर पोस्ट घरकुइया थाना हैदर गढ़ निवासी मोहम्मद हफीज पुत्र मोहम्मद नजीर की है। जिसे उन्होंने विगत 21/10/ 2020 को उसकी दुकान के पास से चोरी किया था। वाहन मालिक द्वारा मोटरसाइकिल के चोरी हो जाने की सूचना भी हैदर गढ़ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। स्थानीय पुलिस द्वारा हैदर गढ़ पुलिस को पूरी सूचना दे दी गई है।

0 टिप्पणियाँ