प्रेस क्लब महराजगंज के महामंत्री के घर बीती रात अज्ञात बदमाश घुसा, घटना को लेकर लगाए जा रहे हैं तरह-तरह के कयास।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गर्बी गांव में रहने वाले सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया से जुड़े क्षेत्र के जाने-माने दो पत्रकारों के आवास पर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। वक्त पर पत्रकार के पिता के जाग जाने पर और टोंक दिए जाने पर चोर भाग निकला। मामले को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने की औपचारिकताई निभाई। मामले को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वही पत्रकार का परिवार, किसी निष्कर्ष पर अभी नहीं  । कोअब मामले में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि, वह पत्रकारों और उनके परिवार की हिफाजत का पुख्ता बंदोबस्त करें।

     आपको बता दें कि, गांव में रहने वाले राष्ट्रीय हिंदी दैनिक  समाचार पत्र प्रज्ञांश न्यूज़ के सह संपादक शिवाकांत अवस्थी और तहसील संवाददाता रजनीकांत अवस्थी जोकि प्रिंट मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी संचालित करते हैं। उनकी क्षेत्र में काफी चर्चा रहती है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े पिता-पुत्र अन्याय, अत्याचार और सामाजिक बुराइयों तथा कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने में सदैव अग्रणी रहते हैं। ऐसे में इस घटना को कई कोणों से देखा जाना चाहिए। आपको घटना के बारे मेंं बता दें कि, बीती रात लगभग 12:30 पर उनके पिता रमाकांत अवस्थी लघुशंका के लिए उठे। वैसे ही उनकी निगाह कच्चे मकान के बगल में नवनिर्मित पक्के मकान की दीवार पर दक्षिण को मुंह किए छप्पर के ऊपर उतारने के लिए लटक रहे व्यक्ति पर अचानक उसके ऊपर पड़ी, तो स्वाभाविक रूप से उन्होंने ललकारा कौन है?

     इतने में वह व्यक्ति नवनिर्मित घर के आंगन में कूदकर बगल में ही पूरब दिशा की ओर आलू लगाने के लिए छपाई गए खेतों से होकर खड़ंजा के गलियारे में पहुंचकर गांव की ओर भागने लगा। रमाकांत अवस्थी द्वारा चोर चोर चिल्लाने पर आसपास के पचासों लोग जाग गए, और चोर का पीछा किया। लेकिन तब तक वह नौ दो ग्यारह हो चुका था। गांव के ही रहने वाले महावीर चौकीदार, कल्लू धोबी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि, एक 25 वर्षीय युवक को भागते देखा गया है, जिसके एक हाथ में दोनों चप्पले और दूसरे हाथ में मोबाइल फोन था। अब सवाल यह उठता है कि, भागा हुआ युवक किस उद्देश्य से श्री अवस्थी के घर में कूदने का प्रयास कर रहा था? उनकी संख्या कितनी थी? क्या वह चोरी करने के उद्देश्य से वहां गया था? अथवा किसी खबर से खुन्नस खाए किसी व्यक्ति ने उनका अनिष्ट करने के निर्देश देकर उन्हें वहां भेजा था। यह तो पुलिस की जांच का विषय है। 


    अब देखना यह है कि, महराजगंज पुलिस घटना को कितनी गंभीरता से लेती है। उधर पत्रकार परिवार के अंदर कल रात की घटना को लेकर जो आशंकाएं भर गई हैं। उनको पुलिस कैसे दूर करती है। क्षेत्रीय नागरिकों डीडी मिश्रा, श्यामलाल, शिव बहादुर पांडे, हौसला प्रसाद मिश्रा, राजेश शर्मा, पम्मू सिंह के अलावा ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान नीलम सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, अधिवक्ता ज्योति प्रकाश अवस्थी के साथ-साथ प्रेस क्लब महराजगंज के सभी पत्रकार साथियों ने महराजगंज कोतवाली प्रभारी श्रीराम से आग्रह किया है कि, मामले की तह तक पहुंच कर खुलासा करें, साथ ही पत्रकार परिवार की सुरक्षा का इंतजाम भी करें।

    विदित हो कि, शिवाकांत अवस्थी प्रेस क्लब महराजगंज के महामंत्री है, तथा रजनीकांत अवस्थी प्रेस क्लब महराजगंज के सांस्कृतिक मंत्री है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ