रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नहर में मछली मारने को लेकर कोतवाली क्षेत्र के भैया पुर मजरे हिलहा गांव में एक युवक को गांव के ही 4 लोगों ने गाली गलौज कर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर मात्रा में चोटिल हो गया। चोटहिल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई, तहरीर में वादी जंग बहादुर पासी पुत्र गज्जू पासी निवासी पुरे पलटगीर मजरे मोन थाना महराजगंज ने कहा है कि, दिनांक 24:10 2020 को दिन में 12:00 बजे वे लोग भैया पुर नहर में मछली का शिकार कर रहे थे, तभी दबंग प्रतिपक्षीगण राजू पुत्र अज्ञात, कन्हाई पुत्र अज्ञात इसके अलावा दो और अज्ञात निवासी भैया पुर मजरे हिलहा थाना महराजगंज आए तथा बिना कोई बातचीत के उन्हें मारने लगे। इसके बाद वादी का लड़का शिवम व सत्रोहन पुत्र रामसनेही छुड़ाने लगे, तो इनको भी मारा पीटा। जिससे वापी के लड़के शिवम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में आगे कहा है कि, दबंग चारों लोग घटना को अंजाम देकर गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में कोतवाली प्रभारी श्री राम का कहना है कि, चोटिल की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ