रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना अंतर्गत खैरहनी मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को कार द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक घटना बीते शुक्रवार की है। बछरावां थाना क्षेत्र के चमनगंज मजरे खैरहनी गांव निवासी छोटेलाल पुत्र गंगा प्रसाद 42 किसी आवश्यक कार्य से मोटरसाइकिल द्वारा बछरावां आ रहे थे, जैसे ही वह खैरहनीमोड़ के पास हाईवे पर आए, लखनऊ से इलाहाबाद जा रही एक कार द्वारा टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि, मोटरसाइकिल सवार कई फीट दूर जाकर गिरा। ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को मय चालक गिरफ्तार करते हुए, घायल को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि घायल अथवा उसके परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल कार मय़ चालक पुलिस के कब्जे में है।


0 टिप्पणियाँ