रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थानाछेत्र के रैन गांव के पास बीती देर रात मोटरसाइकिल सवारो को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, दोनो मोटरसाईकिल सवार गंभीररूप से घायल हो गए, घायलों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से एक को लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया जिसकी रास्ते में कुंदनगंज के पास मौत हो गई।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार संकठा प्रसाद पुत्र रामदास 32 वर्ष और अमरनाथ पुत्र बृजलाल उम्र 40 वर्ष निवासी रैन राजामऊ दोनों किसी रिश्तेदारी निमंत्रण में खैरहनी गए थे। वहां से वापस अपने घर के लिए आ रहे थे, तभी रास्ते में गांव के पहले ही पश्चिम गांव बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन के द्वारा उन्हे टक्कर मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग बताते हैं कि, मृतक संकठा प्रसाद की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनको एक लड़का प्रिंस 5 वर्ष, दूसरी लड़की दीपांशी 8 वर्ष की है। इस हृदय विदारक घटना से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
उधर सूचनापर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है। वहीं थानाप्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि, तहरीर अभी नही मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ