रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कीर्तन भारत की प्राचीन संस्कृति का एक अंग है, देश की प्राचीन धार्मिक मान्यताओं को गीत संगीत के जरिए जन-जन में पहुंचाने का काम कीर्तन कलाकारों द्वारा बखूबी किया जा रहा है। कीर्तन कलाकार वास्तव में धार्मिक मान्यताओं के वाहक हैं, और इस परंपरा को आगे भी बनाए रखने की आवश्यकता है। कीर्तन के माध्यम से धार्मिक कथाओं को लोकप्रिय बनाने में कलाकार पूरी शक्ति लगा रहे हैं। यह हमारे देश की गौरवमयी कला के रूप में भी जाना जाता है। यह उद्गार बछरावां क्षेत्र के विधायक राम नरेश रावत ने यहां महराजगंज कस्बे के मां जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि पूजा के 36वें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर उन्होंने जवाबी कीर्तन के दोनों कलाकारों शशि राजकमल उत्तर प्रदेश और नीलम विश्वकर्मा मध्य प्रदेश को सम्मानित किया। यहां मां जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रभात साहू के संयोजकत्क में आयोजित कार्यक्रम में दोनों कलाकार और उनकी टीमों ने भगवान श्री गणेश की स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। दोनों कलाकारों ने आदिशक्ति की उत्पत्ति के बारे में फिल्मी गीतों की तर्ज पर बड़े ही मनोहर ढंग से पूरी रात कथा का वर्णन किया। इस दौरान दोनों कीर्तन कलाकारों ने एक दूसरे पर चुटकीले ब्यंग भी किये। जिसका श्रोताओं ने जमकर आनंद उठाया। अंत में निर्णायको ने सुबह शशि राजकमल को विजेता घोषित किया।
इससे पहले कार्यक्रम में प्रभात साहू ने मुख्य अतिथि बछरावां विधायक राम नरेश रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, और एसडीएम विनय कुमार मिश्रा व उनकी पत्नी तथा उनके दोनों पुत्रों के समेत महराजगंज कोतवाल श्रीराम के साथ-साथ प्रेस क्लब महराजगंज के सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री साहू ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि, विगत 36 वर्षों से अनवरत यहां पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस बार कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए। कार्यक्रमों को संक्षिप्त कर दिया गया है। इसी दौरान उन्होंने विधायक से कस्बे वासियों के लिए एक बारात घर निर्माण करवाने की मांग की। जिस पर विधायक राम नरेश रावत ने अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने का वादा किया है। श्री रावत ने कहा कि, जैसे ही विधायक निधि में धनराशि आ जाएगी। वह चेक काट कर धन प्रभात साहू व उनकी समिति को उपलब्ध करा देंगे।
इसी क्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि, प्रभात साहू लगनसील, धर्म के प्रति समर्पित व्यक्ति है। इनके आयोजनों में प्रतिवर्ष क्षेत्र भर के हजारों धर्म प्रेमियों को कीर्तन जैसे आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, आर एस एस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, चुन्नीलाल त्रिवेदी, त्रिवेणी लाल गुप्ता, रामकुमार मुंशी, सूर्यभान सिंह, के अलावा सभी सभासद सतीश कुशमेष, रवि तोष त्रिपाठी, रामकुमार यादव, श्याम लाल साहू, हीरालाल पासी, सूर्य प्रकाश वर्मा, अंकुर वैश्य, विनीत वैश्य, कौशल कुरैशी, फिरोज अहमद कुरेशी, आदि के अलावा बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार पांडेय ने किया।












0 टिप्पणियाँ