आधी आबादी अब अपने अधिकारों के प्रति हो जागरूक-SDM विनय मिश्रा।। Raebareli news ।।

 

मऊ के बाल विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया जागरूक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आधी आबादी के ऊपर हो रहे अपराधों और अत्याचारों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए योगी सरकार की मिशन शक्ति योजना अब गांव की ओर भी चल पड़ी है। इसी क्रम में आज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गर्बी गांव में बाल विद्या मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी के अलावा प्रभारी निरीक्षक श्रीराम शामिल हुए, वहां मौजूद लोगों के मध्य मुख्यमंत्री की मंशा के बारे में प्रशासन द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में महिलाएं और बेटियां मौजूद रहे।


    आपको बता दें कि, अपने संबोधन में एसडीएम विनय मिश्रा ने कहा कि, अत्याचार करने वाले का जितना दोष होता है, उससे ज्यादा दोष अत्याचार सहन कर चुप रहने वाला भी दोषी होता है। अब समय आ गया है कि, अपने अधिकारों के बारे में आधी आबादी जागरूक रहें, और कानून द्वारा उन्हें प्रदत्त किए गए अधिकारों का बेहिचक इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि, नवरात्र के दौरान जहां हम आदिशक्ति की पूजा कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पावन अवसर पर प्रदेशभर के सभी थानों में महिला डेस्क की स्थापना करके आधी आबादी के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जिसमें महिलाएं बेहिचक जाकर वहां बैठी महिला कर्मचारियों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। जिसका तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, समाज में जागरूकता पैदा कर बेटियों को प्रोत्साहित किया जाए कि, वह निडर और निर्भीक होकर अपनी समस्याओं के बारे में शासन प्रशासन की मदद ले।


    इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि, पुलिस ने महिलाओं और किशोरियों के साथ अभद्रता करने वाले तत्वों के खिलाफ पहले से ही कानून बना रखे हैं। जिसके लिए 1090, 181 जैसे नंबर टोल फ्री है। इन पर महिलाएं और किशोरियों को फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनकी पहचान गुप्त रखते हुए अपराधियों के विरुद्ध कडा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, महिला हेल्प डेस्क मुख्यमंत्री द्वारा आधी आबादी को एक नई सौगात के रूप में प्रदान की गई है, इसका वे लोग इस्तेमाल कर अपनी समस्याओं का निराकरण करावे।


    कोतवाली प्रभारी श्री राम ने कहा कि, समय बदल रहा है। महिलाओं को अपनी बच्चियों को जागरूक करके उनके अंदर आत्मरक्षा का भाव संचार किया जाना चाहिए। बालिकाएं अपने को कमजोर ना समझे। कानून के रखवाले हर मोड़ पर उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने पूरे समाज से अपील की है कि, जिस प्रकार हम अपनी बेटियों के देर सवेर घर आने, या बाजार, आथवा अन्य कामों से बाहर निकलने पर पहरेदार की नियुक्ति करते हैं। इसी प्रकार अपने बेटों के बारे में भी सतर्कता बरतनी चाहिए, कि वह देर सवेर कहां से आते हैं। चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक क्यों बैठते हैं। इसके बारे में भी सोचना चाहिए, तभी जाकर महिलाओं से अभद्रता जैसे कामों पर लगाम लगेगी।


    उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी अशिक्षा और अज्ञानता के चलते हादसे हो जाया करते हैं, इन सब के लिए हमें जागरूक रहना चाहिए, और कानून द्वारा जो अधिकार उन्हें दिए गए हैं। इसके बारे में सब को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पुलिस उनकी मित्र है। पुलिस से अपनी परेशानियों को रखने में हिचक्षक ना करें। तभी हम स्वच्छ व स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे।


   कार्यक्रम में महिला और बालिकाओं ने अधिकारियों से कई प्रकार के प्रश्न भी पूछे, जिसे अधिकारियों ने बड़े ही संजीदा तरीके से उनके प्रश्नों और जिज्ञासाओं का जवाब दिया।


    इस मौके पर महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिव सागर अवस्थी, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, युवा अधिवक्ता अतुल कुमार पांडेय, युवा अधिवक्ता सर्वेश अवस्थी, विद्यालय के प्रधानाचार्य लवलेश कुमार पांडेय, शिक्षक मनोज कुमार पांडेय, शिवम पांडेय, राम मनोहर चौरसिया, भोला सैनी, रामदीन धोबी, अयोध्या रैदास, राजकुमार शर्मा, पम्मू सिंह, संगीता शुक्ला, केशव शुक्ला, अजय कुमार पांडेय, रुचि समेत सैकड़ों की तादाद में महिलाएं, किशोरियां, किशोर तथा पुरुष मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ