नशे में धुत होकर डूबने से हुई थी शिवलाल की मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडारी कला में विगत सोमवार को नैय्या नाला में मिली शिवलाल पासी पुत्र मंगल  उम्र 50 वर्ष की लाश के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि, नशे में धुत होकर पानी में डूब कर उसकी मौत हुई थी।

     आपको बता दें कि, विगत 24 तारीख को गांव निवासी  शिवलाल पासी घर से निकलने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा था। परिजनों ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कल सोमवार को दोपहर बाद गांव के पास नैय्या नाले में उसकी लाश पाई गई थी।

     परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने इस बारे में परिजनों से बयान भी लिए थे। उधर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि, मृतक गहरे नशे में था, और नैय्या नाला में डूबने से उसकी मौत हुई थी। हालांकि मृतक के माथे पर खरोच के निशान भी थे। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि, घर से निकलने के बाद गहरे में नशे में होने के नाते वह नैय्या नाला में डूब गया, यह भी चर्चा है कि, 24 अक्टूबर को परिवार में कहासुनी होने के बाद वह नाराज होकर घर से चला गया था। उसके बाद ही उसने शराब पी थी।

      कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डूबकर होना बताया गया है। पोस्टमार्टम करते समय डॉक्टरों ने उसके शरीर में अल्कोहल भी पाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ