20 लीटर कच्ची शराब के साथ महराजगंज पुलिस ने अवैध कच्ची शराब व्यवसाई को धर दबोचा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी क्रम में महराजगंज कोतवाली में तैनात एसएसआई प्रमोद कुमार ने 20 लीटर शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    आपको बता दें कि, प्राप्त विवरण के मुताबिक गश्त के दौरान एसएसआई ने पोखरनी चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को प्लास्टिक की पिपिया साइकिल पर रखकर ले जाते देखा, जिसको रोकना चाहा, तो वह भागने लगा। एसएसआई प्रमोद कुमार ने दौड़ाकर उसे पकड़ कर पिपिया की तलाशी ली, तो उसमें 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। अभियुक्त ने अपना नाम चंद्रशेखर पासी पुत्र रामकुमार पासी निवासी सर्वजीत का पुरवा मजरे पालाकला थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली बताया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ