रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाली पहुंचकर उसने महिला हेल्प डेस्क लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक अहमदुल्लाह गंज मजरे पिंडारी कला की रहने वाली नीतू ने पुलिस हेल्प डेस्क लाइन में जाकर शिकायत दर्ज कराई है कि, शराब पीने के लिए उसका पति पन्नालाल आए दिन उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता था, आज दिन में शराब के नशे में धुत पति आया पुनः पैसे की मांग करने लगा, उसके यह कहने पर कि, उसके पास अभी पैसे नहीं है, तो पति ने गिरा कर उसे लात घूसो से जमकर मारा। जिससे उसे गहरी चोट आ गई। पड़ोस के लोग दौड़ कर ना छुड़ाते तो वह उसकी जान ले लेता।
महिला डेस्क प्रभारी ने तत्काल मामले में प्रथम सूचना दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, शिकायत दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ