कठपुतली नृत्य के माध्यम से गांव गांव सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: शिव साईं वृद्धा सेवा संस्थान लखनऊ के द्वारा महराजगंज तहसील के अंतर्गत विभिन्न गांवो में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे गांव क्षेत्र के लोग सड़क पर चलने एवं वाहन चलाने के विषय में पूर्ण रूप से जागरूक हो सकें। यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।


   आपको बता दें कि, यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न गांवों में आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे गांव क्षेत्र की जनता जागरूक हो सके। यह कार्यक्रम आज ग्राम पंचायत कसरावां के साधन सहकारी समिति के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें गांव के बुजुर्ग नौजवान एवं माताएं तथा बहने काफी संख्या में पहुंचकर कठपुतली के माध्यम से सड़क पर चलने एवं यातायात नियमों के विषय में पूर्ण रूप से जानकारी हासिल की।



     इस नाटक के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई। इस कार्यक्रम में मौजूद संस्था के अध्यक्ष शिवशंकर चौरसिया ने संस्था के विचारों से सभी लोगों को अवगत कराया। वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे बेचालाल चौरसिया ने भी अपने विचार रखे, और लोगों को सड़क पर चलने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में बेचालाल चौरसिया ने कहा कि, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, को सभी लोगों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और इसका पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। वहीं इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस कोविंड 19 को देखते हुए यहां पर सभी लोगों को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद सभी लोगों को मास्क भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में गांव के प्रधान शैलेश पासवान एवं क्षेत्रीय व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।


     कार्यक्रम में शिव शंकर चौरसिया (अध्यक्ष), बेचालाल चौरसिया (कोषाध्यक्ष), सुरेंद्र कुमार (उपाध्यक्ष), राजेश कुमार सामाजिक कार्यकर्ता, शैलेश पासवान प्रधान आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ