रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा राज्य कर्मचारियों को साहित्य में अभिरूचि उत्पन्न कराना है, इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अन्तर्गत संस्थान द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा के लिए पुरस्कार, मौलिक साहित्यिक/प्रकाशित कृति पर पुरस्कार आदि के लिए इच्छुक जन अपने आवेदन पत्र के प्रारूप/प्रविष्टियां 30 नवम्बर 2020 तक राज्यकर्मी साहित्यकारों को अपनी प्रविष्टि सचिव पुरस्कार समिति राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, कक्षा-119 ब, भूतल, निकट गेट-9 उत्तर प्रदेश सचिवालय, हजरतगंज लखनऊ 226001 के पते पर भेजनी है।
आपको बता दें कि, प्रारूप एवं शर्ते डाक टिकट लगा लिफाफा भेजकर भी (कुरियर से नही) प्राप्त की जा सकती है। 30 नवम्बर 2020 से पूर्ण संस्थान के उपलब्ध प्रोफार्मा भरकर कर भेज सकते हैं। योजनाओं के विवरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप आदि की जानकारी संस्थान से प्राप्त की जा सकती है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी वास्टएप नम्बर 9889244284 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी राज्य कर्मचारी साहित्य संस्था के महामंत्री डा0 दिनेश चन्द्र अवस्थी द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ