रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष सहित नामित सरकारी सदस्य व गैर सकारी सदस्य (ब्लाक स्तर से भूतपूर्व सैनिक) उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों का ले0 कर्नल राजेश कुमार (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण एवं पनर्वास अधिकारी द्वारा स्वागत किया गया, तथा जनपद व शासन स्तर पर भूतपूर्व सैनिकों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
आपको बता दें कि, बैठक में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा भूमि विवाद, पुलिस सहायकता, कैन्टीन सुविधा, चिकित्सा सुविधा एवं पेंशन सम्बन्धी समस्याए रखी गयी जिस पर इन समस्यओं के निस्तारण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया।


0 टिप्पणियाँ