रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंजी0 अवनीश कुमार सिंह को विजयी बनाने के लिये नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में वोट मांगे।
आपको बता दें कि, आज नगर में सभासद व अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री विजय धीमान ने अपने काफिले के साथ भाजपा प्रत्याशी इंजी0 अवनीश कुमार सिंह को विजयी बनाने के लिये उनके पक्ष में वोट मांगे। स्नातक उत्तीर्ण मतादाताओं से वोट मांगते हुये अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री विजय धीमान ने वोटरों को अपने मत प्रदान करने का तरीका बताया।
उन्होने कहा कि, सभी चुनावों से स्नातक एमएलसी का चुनाव भिन्न होता है। जिसमें प्रत्याशी के कालम के सम्मुख एक लकीर खींचकर वरीयता प्रदान करनी होती है। उन्होने स्नातक वोटरों से अधिक से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है।
इस मौके पर भाजपा की महिला मण्डल उपाध्यक्ष शक्ति रस्तोगी, बूथ प्रभारी विनोद बाबा, घनश्याम श्रीवास्तव, सतीश कुशमेश, राहुल धीमान सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ