रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों/मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति में सूखे राशन एवं दूध तथा घी को राज्य आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित स्वयं सहायता समूहों से वितरण करने के आदेश निर्गत किये गये है।
आपको बता दें कि, सम्बन्धित अधिकारियों को पुष्टहार योजना के अन्तर्गत जन्पद स्तरीय प्रशिक्षण आॅनलाइन जूम से दिया गया। विकास खण्ड स्तर पर विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्बन्धित विकास खण्ड अधिकारियों व बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए परियोजना राही, शहर, सतांव, अमावां, डीह एवं महराजगंज में 26 नवम्बर को प्रातः 11ः00 बजे ब्लाकों के सभागार में आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 27 नवम्बर को प्रातः 11ः00 बजे रोहनिया, सलोन, जगतपुर, डलमऊ, दीनशाह गौरा एवं सरेनी के ब्लाकों सभगाार में आयोजित किया जायेगा। 28 नवम्बर को प्रातः 11ः00 बजे बछरावा, हरचन्दपुर, खीरों, लालगंज, शिवगढ़ ऊँचाहार एवं छतोह के ब्लाकों के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
विकास खण्ड स्तरीय आयोजित प्रशिक्षण की अध्यक्षता उपजिलाधिकारियों द्वारा की जायेगी। जिसमें खण्ड विकास अधिकारियों के साथ-साथ आपूर्ति निरीक्षक व समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाए, आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव/स्वय सहायता समूह से जुड़े केटेदार तथा ब्लाक मिशन मैनेजर प्रतिभाग करेंगे।

0 टिप्पणियाँ