स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए अतुल सिंह ने कसी कमर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: भाजपा नेता अतुल सिंह ने रायबरेली नगर के कोचिंग संस्थान यूनिवर्सल कोचिंग, विवेकानन्द कोचिंग, शिखर कोचिंग व ऊंचाहार ब्लाक के रामरती शिक्षा निकेतन, बाबुगंज, चडरई, भागीपुर, नेवादा व रोहनिया ब्लाक के श्याम सुन्दर  विद्यालय, छतैया मरियानी, नदौरा, इटौरा आदि विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर भाजपा के स्नातक प्रत्याशी डा0 अवनीश सिंह पटेल को जिताने की अपील की, और भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को शिक्षको से भारी संख्या मे जिताने की भी अपील की।



    आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा कि, भाजपा के स्नातक प्रत्याशी इन्जीनियर अवनीश सिंह सरल है, सुलभ है, ईमान्दार है।इनकी विजय होने से निश्चित तौर पर नौजवानो का भला होगा।शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी शिक्षकों की लडाई हमेशा लड़ते रहे हैं। दोबारा विजई होने से निश्चित तौर पर अच्छा काम करेंगे। 




    इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ऊंचाहार शैलेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष रोहनिया गुड्डू यादव, समाज सेवी सर्वेश सिंह, विजय मिश्रा, राम दत्त पान्डेय, पप्पू मिश्रा, रामरती यादव, राकेश मिश्रा, गोलू अग्रहरि कुक्कू यादव, विजय शुक्ला, विनोद मौर्या, राजेश सिंह, राम नरेश यादव, विम्लेश चौधरी, सभी संस्थानो के प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ