महर्षि बाबा ओरीदास द्वादश क्रिकेट टूर्नामेंट का खेला गया उद्घाटन मैच।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: खेलों का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, खेलों के माध्यम से एक ओर जहां शरीर को नई ऊर्जा और ऊर्जा मिलती है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। स्वस्थ जीवन के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। यह विचार बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने क्षेत्र के मोन गांव में आयोजित महर्षि बाबा ओरीदास क्रिकेट मुद्राओं 2020 के द्वादश दिव्यांग मैच में व्यक्त कर रहे थे।


   आपको बता दें कि, आज से शुरू हुए 12 दिव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर विधायक ने अपने साथ 1 दिन के लिए विधायक बने काजल सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के साथ मिलकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने पहला मैच जो सेमरौता का क्रिकेट क्लब और हलनपुर बैखरा क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया। इसमें पहले गेंदबाज़ी और बैटिंग काजल सिंह ने किया। इस मैच में बैखरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवरों में निर्धारित सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए।


     समाचार लिखे जाने तक दूसरी टीम जवाबी बैटिंग के लिए मैदान में उतरी थी। इस मौके पर पर्यटन के आयोजक युवा समाजसेवी और अग्रणी लक्षणै राहुल साहू ने मुख्य कार्यक्रमों का स्वागत किया।



      इस मौके पर शारदा और पांडेय, ब्रजकिशोर सिंह, अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सतीश कुमार द्विवेदी, कुलदीप श्रीवास्तव, ऋषि त्यागी, अजय कुमार, बहादुर मौर्या, सुजीत सिंह, संजय सिंह, अनुपम सिंह राणा, गोपाल कृष्ण गुप्ता, बबलू श्रीवास्तव तादाद में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ