रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चंदापुर रियासत परिवार के प्रयासों से विश्व की अग्रणी दवा कंपनी ल्यूपिन ग्रुप द्वारा रायबरेली जिला अस्पताल के सीएमएस एवं वरिष्ठऊ चिकित्सक डॉ बीरबल को कोविड-19 के उपचार में प्रयोग की जाने वाली सामग्रियां भेंट की गई।
आपको बता दें कि, चंदापुर कोट में आयोजित कार्यक्रम में रियासत के कौशलेंद्र सिंह बड़े राजा, हर्षेंद्र सिंह छोटे राजा, बृजेंद्र सिंह बन्नू राजा तथा उपेंद्र सिंह सोनू राजा के अलावा परिवार के अति नजदीकी राज कुमार सिंह उर्फ मोंगा ने प्रयास करके ल्यूपिन ग्रुप को प्रोत्साहित कर ग्रुप के प्रमोटर सीताराम गुप्ता द्वारा 200 पीपीई किट, 50 पल्स ऑक्सीमीटर, 50 थर्मामीटर गन, एवं 1500 हैंड ग्लब्स जिला अस्पताल के सीएमएस और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ बीरबल को सौंपी गई। जिस पर सीएमएस और डॉक्टर बीरबल ने चंदापुर रियासत परिवार और ल्यूपिन ग्रुप के प्रमोटर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर हर्षेंद्र सिंह छोटे राजा ने ल्यूपिन ग्रुप के प्रमोटर द्वारा जनहित के लिए प्रदान की गई सामग्रियों को एक प्रशंसनीय कार्य बताते हुए कहा कि, इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि, इससे पहले भी चंदापुर परिवार द्वारा कोविड-19 सुरक्षा से संबंधित सामग्रियां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रायबरेली को सौंपी गई थी। जिससे प्रशासन को कोविड-19 से निपटने के लिए काफी सहूलियत मिली थी। उन्होंने कहा कि, इस तरह का काम हमारा परिवार हमेशा से करता आया है, और भी आगे करता रहेगा।



0 टिप्पणियाँ