DM ने सिविल लाईन व प्रभु टाउन मे बने भवनों को किया निरीक्षण दिये उचित दिशा निर्देश।। Raebareli news ।।

 

फोटो-सिविल लाइन चैराहे व प्रभु टाउन में बने भवनो का निरीक्षण करते हुए डीएम

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सिविल लाईन चैराहे के निकट व प्रभु टाउन गेट के निकट बने भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरडीए व एसडीएम सदर को निर्देश दिये कि, अपने-अपने क्षेत्रों के लेखापाल द्वारा जनपद में बनाये गये भवन जिनका नक्शा पास नही है, या अवैध रूप से बनाये गये है, अथवा अवैध रूप से कई मंजिलों के भवन या मकान तैयार किये जा रहे है, उनकी सूची बनाकर दें। ताकि उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। 


    आपको बता दें कि, सिविल लाईन चैराहे के निकट बनी भवन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली कब-कब निरीक्षण किया, तथा सीज आदि कार्यवाही की, या नही, उचित जानकारी न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिये। इसी प्रकार प्रभु टाउन के बने भवनों का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि, जनपद में जो निमार्ण कार्य या भवन बने उनका नक्शा आदि होना व पास होना जरूरी है। पार्किंग, वृक्षारोपण आदि के साथ ही मांगी गई एनओसी भी जरूरी है। 


    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, कही पर अवैध निर्माण का कार्य न किया जाए तथा सरकारी समपत्तियां व सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा आदि न होने पाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ