फोटो-बर्ड फ्लू की समीक्षा बैठक करते हुए एडीएम।
बर्ड फ्लू के लक्षणों व उसके बचाव की दी गई जानकारी
बर्ड फ्लू को लेकर आमजनमानस में अफवाहों के आधार पर अनावश्यक भय एवं भ्रान्तियां न फैलने पाये-डीएम
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सधिकारी समस्त एसडीएम आदि अधिकारियों को निर्देश दिये कि, पक्षियों में एवियन एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) बीमारी से बचने हेतु सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के निर्देश देने के साथ ही शासन के निर्देशों के अनुपालन में पर्याप्त सुरक्षात्मक कदम उठाये जाने के निर्देश दिये है।
आपको बता दें कि, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि, इससे घबराने की जरूरत नही है तथा बर्ड फ्लू को लेकर आमजनमानस में अफवाहों के आधार पर अनावश्यक भय एवं भ्रान्तियां न फैलने पाये। आमजनमानस में आत्मविश्वास जागृत करने के लिए कुक्कुट मांस के सुरक्षित उपभोग के लिए जनजागरण अभियान चलाते हुए जागरूकता उत्पन्न किया जाए।
चिकित्सालयों में प्रर्याप्त मात्रा में औषधियां उपलब्ध रहे, साथ ही पीपीईटी किट व फेस मास्क आदि की उपलब्धता रहे। रैपिड रिसपोन्स टीमें व कन्ट्रोल रूम पूरी तरह से सक्रिय रखा जाए। प्रतिदिन जाने वाली पशु पालन निर्देशालय को सूचना समय से उपलब्ध कराई जाए। मुर्गियों/अन्य पक्षियों तथा अण्डो का परिवहन खुले वाहनों से न किया जाए जिससे परिवहन के दौरान पंख/बीट इत्यादि बाहर न निकले। कुक्कुट व्यवसाही साफ-सफाई के साथ सरकार की एडवाईजरी का पालन करें।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष ने बचत भवन के सभागार में बर्ड फ्लू की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिये कि, प्रवासी पक्षियों एवं कुक्कुट फार्मो की निरन्तर कड़ी चैकसी रखी जाए कही पर पक्षियों की अचानक मौत होती है तत्काल नियमानुसार कार्यवाही की जाए। सीवीओं डा0 गजेन्द्र सिंह व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि, यह वायरस 70 डिग्री सेटिगेड तापमान पर खत्म हो जाता है जो पक्षियों के सम्पर्क में रहते है उन्हें ज्यादा होने की सम्भावना होती है अगर सुरक्षा के साथ कार्य करे। इसके अलावा अण्डा, चिकन, मांस आदि को ठीक से पकाकर ही खाना ही चाहिए पके हुए से कोई बर्ड फ्लू की सम्भावना खत्म हो जाती है। बैठक के दौरान बर्ड फ्लू के लक्षण और उसके बचाव आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।




0 टिप्पणियाँ