रायबरेली से बड़ी खबर: मामूली विवाद में सास ने की दामाद की हत्या।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: मामूली घरेलू विवाद में सगी सास के द्वारा दामाद की हत्या कर दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आरोपी सास को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।

    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार मलिकपुर सरैया थाना गुरबक्श गंज निवासी अजय कुमार 32 पुत्र रमेश कुमार बचपन से ही पासीटूसी गांव थाना बछरावां में अपनी बहन के यहां रहता था। वयस्क होने पर पासी टूसी में ही उसका विवाह स्वर्गीय चंदू की पुत्री श्रीमती के साथ हो गया। चुकि चंदू  के और कोई संतान नहीं थी, अत: अजय कुमार घर जमाई बनकर अपनी ससुराल में ही रह रहा था।

      गत दिवस किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद होने लगा, जिसमें सास धन्नो भी शामिल हो गई, विवाद के बीच आरोपी सास ने अजय कुमार के सर पर डंडे से वार कर दिया गया। वार इतना तेज था कि, उसका सर फट गया, और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरने के बाद पत्नी तथा सास के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया, और वह लोग सोने चले गए। पत्नी श्रीमती के अनुसार उसने जब रात 11 बजे आकर देखा तो अजय कुमार की मौत हो चुकी थी। 

     मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनमें अभिषेक 10 वर्ष, आकाश 8 वर्ष, और एक पुत्री नैना 6 वर्ष की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है कथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और जांच प्रारंभ कर दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ