गरीबों के मसीहा बने भाजपा नेता अतुल सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: कम्बल वितरण अभियान के तहत आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के गदागंज मे दाऊदपुर गड़ई, जलाल्पुर धई, मगारपुर, चरुहार भीख, माफी, हमीर मऊ, सरदार गंज, कोल्वा, मुरैठी, गोड़ा, आम्बा आदि गांवो के गरीबों, विधवाओं, दिव्यांगो व जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया। 

      आपको बता दें कि, कंबल वितरण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि, हम सभी को गरीबों की सेवा करनी चाहिए।ठंड के मौसम में गरीबों को कम्बल देना नेक कार्य है, जिसे वे आज ही नहीं पहले से करते रहे हूं। श्री सिंह ने कहा कि, गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने कहा कि, ऊंचाहार की जनता उनके परिवार की तरह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि, हमेशा से उनका यह प्रयास रहा है कि, वे किसी भी तरह से गरीबों की मदद करते रहे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने उपस्थित क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी अगर रात 12:00 बजे उनकी जरूरत महसूस हो तो निसंकोच उन्हें याद करें, वे अगले ही क्षण उस व्यक्ति की सेवा के लिए तत्पर मिलेंगे।

    इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, युवा नेता योगेन्द्र सिंह, अमर नाथ मिश्रा, अमित सिंह चौहान, धुन्नी त्रिवेदी, दल बहादुर सिंह, दीपक शर्मा, मुन्नू लाल सिंह, शिव प्रताप यादव, चन्द्र पाल मौर्या, बबलू सिंह, रवि सिंह, अनुराग त्रिपाठी, मनोज यादव, शिव प्रकाश सैनी, गंगा प्रसाद लोधी, सुन्दर लोधी, छेदी रैदास आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ