जब तक सपा का एक भी कार्यकर्ता मौजूद रहेगा, कृषि विधेयक लागू नहीं होने देंगे-रामलाल अकेला।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास कराए गए 3 किसान विधेयकों के विरोध का सिलसिला अब ग्रामीण अंचलों की ओर समाजवादी पार्टी ने तेजी से चला रखा है। इसी क्रम में बछरावां के पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला ने मऊ गांव में एक चौपाल लगाकर तीनों बिलों को किसानों के लिए बहुत बड़ा नुकसान दायक बताते हुए केंद्र सरकार को चेताया कि, यदि तत्काल तीनों बिल वापस नहीं लिए गए, तो किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरेगी और सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी। यह बातें श्री अकेला ने गांव के ही श्याम भवन सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित सभा में बोल रहे थे।


   आपको बता दें कि, श्री अकेला ने कहा कि, भाजपा स्वभाव और जन्म से किसान विरोधी रही है। उसका रुख सदैव धन्ना सेठों, उद्योगपतियों और पूंजी पतियों के प्रति हमेशा नर्म रहा है। यह जगजाहिर है कि, जब पूरा देश आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो के खिलाफ लड़ रहा था, तो भाजपाइयों के पूर्वज अंग्रेजों की चमचागिरी करने में लगे हुए थे। उन्हीं भाजपाइयों के वंशज आज किसान को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। लेकिन मोदी और योगी को यह हमेशा याद रखना चाहिए कि, जब तक समाजवादी पार्टी का एक भी सिपाही बचा रहा, तब तक मोदी और योगी के किसानों को कुचलने का मंसूबा कामयाब नहीं होने देगा।

      उन्होंने नौजवानों, किसानों, महिलाओं, समाज के दबे कुचले अगड़े पिछड़े सभी वर्गों को भाजपा का मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी को मदद करने की अपील की, और भरोसा दिलाया कि, तीनों कृषि विधेयक सरकार को वापस लेने के लिए सपा विवश कर देगी।


   इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, बलात्कार, लूट और डकैतियों की घटनाओं में बाढ़ आने के लिए योगी के शासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि, व्यवस्था में तभी परिवर्तन आएगा, जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

    इस मौके पर राजू सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, श्यामभवन सिंह, भोलू सिंह, रामचंद्र यादव, संतू सिंह, बजरंग सिंह, देशराज, मुकुल बीडीसी, डॉक्टर माताफेर सिंह, रामबरन यादव, शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंपल, डब्बू सिंह प्रधान प्रतिनिधि सिकंदरपुर, पन्ना सिंह, अब्दुल रहमान आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ