बछरावां/रायबरेली: स्थानीय कस्बे के जिला परिषद मार्केट में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराग वर्मा के प्रयास से भारी संख्या में लोगों ने समर्पण राशि प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर एस एस के प्रांत प्रचारक प्रमुख राम चंद्र ने लोगों को राम मंदिर के लिए गिलहरी के प्रयास का वृत्तांत सुनाकर प्रेरित किया।
आपको बता दें कि, राम मंदिर समर्पण निधि सभा को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी एवं जिला समरसता संयोजक सतीश सिंह ने भी संबोधित किया। समर्पण निधि अभियान के तहत राधेश्याम वर्मा भट्ठा व्यवसाई द्वारा ₹11000, विनय वर्मा जिला पंचायत सदस्य रसूलपुर द्वारा 5100, सुनील कुमार उर्फ मटरू द्वारा 5100, बिंदेश्वरी ट्रांसपोर्ट आदि द्वारा भी समर्पण निधि के रूप में धन राशि भेंट की गई।
कार्यक्रम का समापन करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराग वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया, इस मौके पर खंड कार्यवाहक नीरज चौरसिया, शिरीष चौधरी बलराम वर्मा, विपिन बाजपेई, गोपाल अवस्थी, सचिन चौधरी, शिवम मिश्रा, राहुल चौधरी, संजीव वर्मा सहित कई राम भक्त मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ