भाजपा नेता अतुल सिंह ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां गरीबों में बांटे कंबल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा के रोहनिया विकासखंड के सराय अख्तियार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब किसान का विकास तेजी से हो रहा है। मात्र 6 सालों में मोदी ने सभी जरूरतमंद को घर देने के साथ-साथ नि:शुल्क बिजली कनेक्शन नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने काम किया है, आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने के लिए पैसा देने का काम किया है, किसानों को किसान सम्मान निधि देकर किसानों को सम्मानित करने का काम किया है।


   आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में सभी को न्याय मिल रहा है, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश को बनाने के लिए योगी तेजी से काम कर रहे हैं। जो भी लोग सरकारी योजनाओं को दिलाने के नाम पर गरीबों से पैसा ले रहे हैं, उन पर योगी सरकार लगातार कार्यवाई कर रही है। इस अवसर पर असहाय विधवाओं, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक युवा नेता सुनील पांडेय एवं पूर्व प्रधान नन्हे खान ने अतुल सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया।



   इस अवसर पर भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष गुड्डू यादव, शैलेंद्र सिंह, दीपू सिंह, फरहान खान, मोहम्मद इश्तियाक, विजय मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशील निर्मल, विमलेंद्र बाजपेई, गोलू साहू,पप्पू मिश्रा, विश्वनाथ साहू, राकेश यादव, मोहम्मद रियाज, रामदास सरोज, प्रकाश चौरसिया, रकम साहू, रामसेवक सरोज, विकास सिंह, संकठा प्रसाद पांडेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ