रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रदेश के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बछरावा स्थिति मिनी इण्डोर स्टेडियम किदवई पार्क में मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग उ0प्र0 द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण, मिशन शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह, मेधावी छात्राओं को साईकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर मौजूद बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने भी सभा को संबोधित किया और प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बछरावां विधानसभा के समस्त गरीबों के बेटियों की शादी के लिए धन आवंटित कराने का आग्रह किया।

0 टिप्पणियाँ