रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए संघ परिवार द्वारा चलाए जा रहे समर्पण निधि में धन संग्रह के अभियान में संघ परिवार से जुड़े लोगों में सहयोग राशि अर्जित करने के मामले में होड़ सी लग गई है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में जिले के एक जाने-माने समाजसेवी और युवा भाजपा नेता अतुल सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के आगमन पर उनसे मुलाकात कर स्वयं की ओर से एक बड़ी धनराशि उनको गुप्त रूप से भेंट की है, और उन्होंने दावा किया है कि, उनके संपर्क में जो भी सक्षम लोग हैं, वह सबको मंदिर निर्माण के लिए अधिक से अधिक समर्पण निधि अर्पित करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस मौके पर डीएन पाठक, आशीष शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ