रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र के लोगों के लिए खास खुश खबरी यह है कि, ब्लॉक क्षेत्र के चार अस्पतालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 वर्ष से ऊपर के ब्लडप्रेशर, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग ही मुफ्त में, इन्हीं अस्पतालों में टीके लगवा सकेंगे। यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने मीडिया को दी है।
आपको बता दें कि, अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, शासन के निर्देश पर मुफ्त टीकाकरण के बारे में जो निर्देश आए हैं, उनके तहत आगामी सोमवार व बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार को सीएचसी महराजगंज, महिला चिकित्सालय बछरावां रोड महराजगंज के अलावा पीएचसी घोरौना तथा हरदोई में कोरोना के पहले चक्र का टीका लगाया जाएगा।
अधीक्षक ने यह भी बताया कि, टीकाकरण में 60 वर्ष से अधिक महिला और पुरुष तथा डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप समेत गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी महिला पुरुषों को नि:शुल्क कोरोना के टीके लगवाए जाएंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि, टीकाकरण के इच्छुक लोगों को अपने साथ अपना आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। इस टीकाकरण के लिए चारों स्थानों पर पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई है।



0 टिप्पणियाँ