महराजगंज क्षेत्र में कोविड-19 के दूसरी लहर की हुई शुरुआत, लोगों में हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र में कोविड-19 के दूसरी लहर की शुरुआत हो गई है। कस्बे समेत क्षेत्र में 2 लोगों के एंटीजन टेस्ट किट द्वारा किए गए परीक्षण में दोनों मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें महराजगंज कस्बे के प्रकाश नगर वार्ड के रहने वाले एक 54 वर्षीय व्यापारी को सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन के निर्देश पर होम क्वारंटीइन कर दिया गया है, तथा परिजनों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

     आपको बता दें कि, दूसरा व्यक्ति महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मोहिनी मजरे हलोर का रहने वाला है, जो विगत पूर्णमासी को गंगा स्नान करके मोटरसाइकिल से गांव के ही एक युवक के साथ वापस घर लौट रहा था। 60 वर्षीय इस व्यक्ति को रायबरेली शहर में रोककर एंटीजन टेस्ट किट से उसका परीक्षण किया गया, तो वह जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।


    अधीक्षक डॉक्टर राधा कृष्णन ने बताया कि, नए संक्रमण के मामले पाए जाने से स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से मास्क लगाकर ही घर से निकलने तथा 2 गज की दूरी के साथ-साथ थोड़े-थोड़े अंतराल पर हाथों को भूलते रहने की सलाह दी है। क्षेत्र में 2 लोगों के पुनः संक्रमित पाए जाने की खबर को सुनकर क्षेत्र में हड़कंप है। बावजूद इसके अधिकांशतः लोग बगैर मास्क लगाए भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में बेरोकटोक घूमते नजर आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ