एसके इंडिया न्यूज़ की खबर का हुआ असर महिला चिकित्सालय में अभियान चलाकर किया गया गंदगी मुक्त।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बछरावां रोड स्थित महिला चिकित्सालय में जगह-जगह फैली गंदगी की खबर को एसके इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसको संज्ञान में लेते हुए हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीमों द्वारा चोक पड़ी नालियों तथा साफ-सफाई समेत झाड़ी झंखाड़ियो से महिला चिकित्सालय को मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। जिससे अस्पताल स्टाफ और उनके परिजनों में खुशी देखने को मिली है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित महिला चिकित्सालय समेत परिषर में फैले गंदगी का अंबार व बजबजाती नालियों के चलते शुरुआती गर्मी में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका को भागते हुए एसके इंडिया न्यूज़ वेव पोर्टल तथा प्रेस क्लब महराजगंज ने मामले को प्रमुखता से उछाल कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दूरभाष पर मामले से अवगत कराया था।


     जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल महिला चिकित्सालय में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए, जिसका पालन करते हुए नगर पंचायत के कर्मचारियों व महिला चिकित्सालय के कर्मचारियों की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाकर आज सोमवार को अस्पताल सहित परिसर को गंदगी से मुक्त कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ