रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर तहसीलदार महराजगंज के खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर देखने को मिला। यहां तहसील भर के अधिवक्ताओं ने परिसर में घूम घूम कर तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आपको बता दें कि, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, के विरोध में संयुक्त रुप से अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसमें तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और तहसीलदार के द्वारा अधिवक्ता के खिलाफ कानूनी टिप्पणियों और तानाशाही पूर्ण रवैया प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। जिनकी अधिवक्ता समाज ने घोर निंदा करते हुए तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने बताया कि, यदि तहसीलदार द्वारा निर्विवादित पत्रावलियों का निस्तारण नहीं होता है, और वह अपनी कार्य शैली में सुधार नहीं करते है, तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी ने बताया कि, तहसीलदार के कृत्यों को लेकर अधिवक्ता समाज आहत है।पूर्वाधिकारी के जाने के बाद इनके द्वारा नए-नए नियम और कानून बताकर अधिवक्ता तथा आम जनमानस को हैरान व परेशान किया जा रहा है, जो किसी दिन भयावह स्थिति पैदा कर सकता है।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवसागर अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, अतुल पांडेय, राजेश कुमार शुक्ला, ज्योति प्रकाश अवस्थी, भूपेश मिश्रा, सर्वेश अवस्थी, शुभंजय सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, राधेश्याम, मनीष तिवारी, अमित कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ