रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं में छुपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शुक्ला खादीग्रामोद्योग संस्थान एवं माधव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित महिला जागरूकता, फैशन-2021 एवं सिंगिंग प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता व फैशन शो का आयोजन स्थानीय रायबरेली क्लब में किया गया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के मूल्यांकन हेतु लखनऊ से जजो की टीम को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह, उप सूचना निदेशक प्रमोद कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी अवतार सिंह छाबड़ा, श्रीमती जीत कौर छाबड़ा, राइजिंग चाइल्ड प्रबन्धक अरविन्द श्रीवास्तव, डेस्कफण्ड के प्रबन्धक प्रदीप अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी आनन्द कर्ण रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया, उसके पश्चात गणेश वंदना पर काव्या सिंह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति अमृता, आन्या, मान्या, अन्नयता द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पेश की गयी। मुख्य अतिथियों का स्वागत आयोजक सारिका शुक्ला एवं प्रियंका अवस्थी ने किया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम के आयोजन में विवेक मिश्रा प्रबन्धक वेव डान्स एकेडमी के संस्थापक का विशेष योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम का सफल बनाने में डा0 श्रेया सिंह प्रबन्धक रिदम एकेडमी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को देखने के लिए विशेष रूप से आये हुए बलरामपुर विधायक शैलेन्द्र सिंह पहुॅचे और महिला सशक्तिकरण को बल देने हेतु किये गये आयोजन की सराहना की और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर श्री सिंह के साथ सांस्कृतिक विभाग के अध्यक्ष रामू श्यामू, जुबैर भाई आदि भी उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम सिंगिंग प्रतियोगिता से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जिसमें सीनियर एवं जूयिनर सेक्शन में प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रतिस्तुति दी गयी। सिंगिंग प्रतियोतिता में प्रतिभागियों की प्रस्तुति के मूल्यांकन हेतु जज के रूप में प्रसिद्ध गजल गायक के0के0 श्रीवास्तव एवं लखनऊ से आये गायक अनुराग सिंह ने किया। सीनियर ग्रुप में प्रथम सृष्टि परिहार, द्वितीय प्रियांशी बाजपेयी ने बाजी मारी जबकि जूनियर में आद्रिका विजेता रही, जबकि अग्रिम उपविजेता रहे डांसिंग सीनियर में प्रथम स्थान तनिष्ठा एवं द्वितीय स्थानीय संयुक्त रूप से प्रिंयाशी बाजपेयी एवं सचिन कुमार ने प्राप्त किया। जूनियर में प्रथम स्थान कृष्णा गुप्ता एवं द्वितीय स्थान दिव्यांशी को मिला।
डांसिंग प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए जजो की जोड़ी में डा0श्वेता जायसवाल, अमरदीप रहे। फैशन शो का शुभारम्भ रैम्पवाक से किया गया। फैशन शो में मिस एवं मिसेज ग्रुप द्वारा रैम्पवाक किया गया। जिसका मूल्यांकन डा0 अकांक्षा, प्रशस्ति सिंह, शिवांगी चैधरी द्वारा किया गया। मिस 2021 में प्रथम स्थान सृष्टि परिहार एवं द्वितीय स्थान कनिका सक्सेना, तीसरा स्थान रोशनी आलम एवं मिसेज 2021 का खिताब विमलेश मिश्रा को मिला, जबकि रनरअप कल्पना एवं रजनी सक्सेना को संयुक्त रूप से दिया गया। विजेताओं को जजो द्वारा क्राउन पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, ने कहा कि, इस प्रकार के आयोजनों से सच में महिला सशक्तिकरण के अभियान को बल मिलता है, और महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। महिलाओं को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इसी क्रम में अवतार सिंह छाबड़़ा एवं श्रीमती छाबड़ा ने भी अपने आशीर्वचन में कहा कि, इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं व बच्चों में कुछ कर गुजरने की ललक बढ़ती और वे आगे बढ़ते है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद एसपी सिंह, अतुल गुप्ता, संदीप जैन, जयनारायण मिश्र, डा0 संत लाल, स्वाती कर्ण, अविनाश, श्रवण कुमार, स्मृति शुक्ला, ईशू, वंदना वर्मा, राजकुमारी सिंह, संगीता मिश्रा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चाहत कक्कड़ ने किया।





0 टिप्पणियाँ