रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते सोमवार को अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा की अगुवाई में ओसाह पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांव पारा कला में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आए विद्युत उपभोक्ताओं ने अपना बिल ठीक करवाने के साथ-साथ ओटीएस भी करवाया।
आपको बता दें कि, अवर अभियंता दीपक कुमार ने जहां 12 लोगों के बिल संशोधन का कार्य किया, वहीं दूसरी तरफ आयोजित इस कैंप में 92100 रुपए की राजस्व वसूली भी हुई इसके अलावा 11 विद्युत बिल बकायेदारों ने ओटीएस भी करवाया।
अवर अभियंता दीपक कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, ज्यादा से ज्यादा लोग सरचार्ज समाधान योजना का लाभ उठाएं और समय रहते अपना मूलधन जमा करें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, आज मंगलवार को भी हसनपुर फीडर के पारा कला गांव में गौरी शंकर बाबा के मंदिर में कैंप का आयोजन किया गया है। जिस उपभोक्ता का बिल खराब है, वह अपने मीटर की 5 मिनट की वीडियो बनाकर के अवर अभियंता या फीडर प्रभारी रमेश कुमार शर्मा टीजी सेकंड को दिखा करके अपना विद्युत बिल सही करा सकता है, और ओटीएस का लाभ ले सकता है।
इस मौके पर रवि श्रीवास्तव एसएसओ, बृजेश लाइनमैन, राहुल शर्मा, शिवकरण आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ