मऊ वासियों ने एक बार फिर से नीलम सिंह को ग्राम प्रधान चुनने का लिया फैसला।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: प्रशासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा कर देने के बाद भले ही अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया हो, बावजूद इसके चुनावी सरगर्मियां चरम पर है। इसी क्रम में मऊ गांव में आगामी प्रधान के चुनाव को लेकर एक विशाल बैठक हुई। जिसमें लोगों ने सर्व सम्मत से प्रधानी की कमान एक बार पुनः निवर्तमान प्रधान नीलम सिंह के हाथों में सौंपने का निर्णय लिया, और निवर्तमान ग्राम प्रधान नीलम सिंह के आग्रह किया है कि, वह एक बार फिर से जन भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रत्याशी बनना स्वीकार करें।


    आपको बता दें कि, युवा उद्यमी और वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा के प्रतिष्ठान पर गांव के संभ्रांत लोगों ने एक बैठक की। बैठक में निवर्तमान प्रधान के पिछले कार्यकाल की मुक्त कंठ से सब ने सराहना करते हुए कहा कि, मऊ गांव में विगत पंचवर्षीय कार्यकाल में रिकॉर्ड विकास का काम हुआ है। लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए निवर्तमान प्रधान और उनके पति ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने जी जान से जिस तरह क्षेत्र का विकास किया है, वह सराहनीय है। लेकिन मऊ गांव में इतना कार्य करने के बाद अभी भी बहुत से काम होना शेष है, और यह काम ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह और उनकी पत्नी ग्राम प्रधान नीलम सिंह द्वारा ही किया जा सकता है। इसलिए गांव की पूरी जनता एक स्वर से नीलम सिंह को अपना खुला समर्थन दे रही है। जिससे की मऊ के विकास का पथ चलता रहे।


    इस मौके पर अजीत सिंह, विक्की भदोरिया, राजू सिंह, गोलू सिंह, सतीश सिंह, रामदेव रैदास, फूलचंद, हौसिला पासी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ